फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा नेता की हत्या में शामिल एक लाख के ईनामी नेमपाल का कोर्ट में सरेंडर

Thu, 24 Apr 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या में शामिल एक लाख रुपये के ईनामी नेमपाल ने 19 अप्रैल को बदायूं के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि हत्या में शामिल एक लाख के ईनामी धर्मवीर उर्फ धम्मा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की दस मार्च को तीन लोगों ने पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव के द्वारा ब्लाक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव चार नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने रवि यादव, महेश यादव सहित छह लोगों को जेल भेज दिया था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों के द्वारा दो नाम और भी प्रकाश में आए थे। जिसमें मैढ़ोली गांव का धर्मवीर उर्फ धम्मा तथा ढड़वारा गांव के नेमपाल का नाम प्रकाश में आने पर दोनों को पकड़ने के लिए एसपी के द्वारा तीन टीमें गठित की गईं। दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

वहीं नेमपाल पर 11 वर्ष पहले गुन्नौर थाना क्षेत्र में टावर से चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मुकदमे में नेमपाल ने 19 अप्रैल को बदायूं कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस को धर्मवीर उर्फ धम्मा की तलाश है। सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी ने बताया कि एक एक लाख रुपए के दोनों हत्यारोपी ईनामी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई थीं। नेमपाल ने चोरी के मुकदमे में 19 अप्रैल को बदायूं कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी को लेकर थाना प्रभारी सुनील कुमार को लाइन हाजिर भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें