फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अतिक्रमण की जद में आए मस्जिद और मंदिर के भाग हटेंगे

Thu, 24 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई रोड पर पीडब्ल्यूडी के जमीन पर बनी मस्जिद और मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को एसडीएम की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क की पैमाइश की। जिसमें मस्जिद और मंदिर का अगला हिस्सा सड़क पाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि बहजोई रोड पर बनी मस्जिद और मंदिर पीडब्ल्यूडी की सड़क के हिस्से में बने हैं। कुछ दिनों पहले सड़क की पैमाइश की गई थी। उसमें पाया कि जो मस्जिद बनी हुई है, वह सड़क के हिस्से में है।
इसके अलावा दूसरी तरफ मंदिर और कूप के आगे बरामदा वाला हिस्सा भी सड़क पर बना हुआ है। इसे शीघ्र ही हटाने की कार्यवाही की जाएगी। वहीं पीछे की ओर ग्राम सभा की भूमि है। जिस पर उवैस नाम के व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर दुकान बना ली थी। दुकान को एसडीएम की मौजूदगी में हटवाया गया।
विज्ञापन

वहीं जमीन को लेकर एसडीएम ने कहा कि अभिलेखों में प्राथमिक विद्यालय के नाम पर जमीन है। मौके पर विद्यालय तो नहीं बना हुआ है, हालांकि उसमें मदरसा चलाया जा रहा है। पुराने अभिलेख देखें जा रहे हैं और उसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें