गवां (संभल)। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार को गांव करकौरा स्थित हाथीराम बाबा के आश्रम पर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर सपा के नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार में युवा और किसानों को उनके हक से वंचित रखने का काम किया जा रहा है।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कहा कि जो किसान एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उन पर आंसू गैस और रबर बुलेट चलवा रही है। इस दौरान विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, महिपाल सिंह, सुघड़पाल सिंह, केपी यादव, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।