फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है भाजपा : डॉ. बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार को हिंदू-मुस्लिम विरोधी बताया है। साथ ही कहा है की भाजपा इस देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है। जिससे वह चुनावी फायदा ले सके।
विज्ञापन

रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मुस्लिम पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर रही है। आगे कहा कि यह देश सभी का है। मुस्लिम का पलायन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बीजेपी देश में हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलने में जुट गई है। अपने खिलाफ माहौल को देखकर भाजपा बौखला गई है और हिंदू-मुस्लिम की पॉलिसी पर उतर आई है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए नफरत फैला रहे हैं। आगे कहा कि इस सरकार ने नफरत फैलाने के सिवा कुछ नहीं किया है। कहीं नाम बदले गए हैं कहीं हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर दी है। सांसद ने कहा की वह मांग करते हैं कि उत्तरकाशी में मुस्लिमों की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें