फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार मस्जिदों पर हमलावर हो रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। कहा है कि मस्जिद में हिन्दू धर्म की कोई भी चीज या शिवलिंग होने का कोई मतलब ही नहीं है। जब मुसलमानों का शिवलिंग से कोई ताल्लुक नहीं तो वह इबादतगाह में कैसे हो सकता है। मस्जिदों पर कार्रवाई को भाजपा की साजिश बताया है। साथ ही कहा है कि इसका नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए सांसद ने कहा कि कुछ समय पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद से शिवलिंग मत निकालो। सांसद ने कहा कि इस बयान से साफ जाहिर हुआ था कि भाजपा साजिशन मस्जिदों को निशाना बना रही है। कहा कि जनता और देश के हित में यह कार्रवाई नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग बताकर जिस पत्थर का परीक्षण कराने की मांग की गई थी। उसको न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सांसद ने कहा कि वह न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें