फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हिंदू समाज को धोखा दिया : तोगड़िया

Tue, 02 Oct 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी।  अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया सोमवार को चंदौसी में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर वादाखिलाफी करने, हिंदू समाज, किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एससी/एसटी एक्ट व तीन तलाक पर कानून बनाया जा सकता है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर क्यों नहीं ? 

विज्ञापन

शहर के आशीष गार्डन में सभा को संबोधित करते हुए डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा िक हिंदू समाज के लोग मौत से नहीं डरते, क्योंकि हमारी आत्मा कभी नहीं मरती, सिर्फ शरीर बदलती है। डरते वह हैं, जहां मौत के बाद कुछ नहीं है। सृष्टि के निर्माण से लेकर सभी एक हैं, सभी के पुरखे एक हैं। हमारे पुरखों के वैभव को नुकसान तब हुआ, जब सिकंदर आया। तब से एक समुदाय की आबादी लगातार बढ़ रही है। दुनिया के किसी भी देश में किसी भी धर्म की आबादी बीस करोड़ से अधिक नहीं लेकिन भारत में हम सौ करोड़ हैं। हमें जब महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी मिले तो लड़े, वैभव प्राप्त किया लेकिन कायर नेता मिले तो देश का बंटवारा हो गया। हमले 56 इंच सीने वाले को पटेल समझकर भेजा था, लेकिन उसने पटेल की मूर्ति तो बनवाई लेकिन उनके जैसी हिम्मत नहीं दिखाई। हमने उसे राम का वकील बनाकर भेजा था, दूसरे समुदाय की बिटिया के वकील हो गए। हमने राम मंदिर बनाने भेजा था, वह तीन तलाक पर कानून बनाने में लग गए, पहले तोगड़िया के खेत की सब्जी अच्छी लगती थी, अब उन्हें नवाज शरीफ की दावत अच्छी लगने लगी। ऊपर से अब आरएसएस के मुखिया कहते हैं कि बिना मुसलमान के हिंदुत्व अधूरा है। इन्होंने अपनी विचारधारा ही छोड़ दी। अब राम को भी छोड़ दिया। यदि कोर्ट के फैसले पर ही राम मंदिर बनाना था तो कार सेवा से लेकर इतना सब कुछ क्यों किया गया। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम क्यों नहीं मिला, कश्मीर के पत्थरबाजों को जवाब क्यों नहीं मिला। पाकिस्तान घुटनों पर क्यों नहीं आया, दो बच्चे ही होने का कानून क्यों नहीं बना। भाजपा सरकार ने धोखा दिया है। सरकार इस्लामिक राष्ट्र बनाने की ओर बढ़ रही है। डा. तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा। हम हिंदी राष्ट्र बनाएंगे जिसमें बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। वहीं पर निर्णय होगा, आगे क्या करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें