फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के नजदीक बाइक सवार को शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें फत्तेहपुर मदाला निवासी शिवम 22 पुत्र महेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार अपनी अमरोहा के गांव इकोंदा स्थित ससुराल से लौट रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही मनोटा पुल के नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे शिवम की शादी एक वर्ष पहले अमरोहा के इकोंदा से हुई है। पत्नी मायके में रह रही है। पत्नी से मिलने के लिए गया था। लौटते समय मौत हो गई। बताया कि उनका बेटा दो बेटी और दो बेटों में सबसे बड़ा था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पत्नी मोहनी का रोरो कर बुरा हाल है। असमोली थाने के कार्यवाहक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें