फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दूधिया से लूट एक लाख पांच सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बाइक पर अपने साथी के साथ जा रहे दूधिया से एक लाख पांच सौ रुपए से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। घटना इस्लामनगर मार्ग पर दोपहर एक बजे हुई। तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर जूना निवासी दूधिया दुर्वेश पुत्र वीरपाल ने बताया कि वह गांव आलपुर मैथरा निवासी अपने साथी वीरपाल पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई से गांव लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस्लामनगर मार्ग पर स्थित डीआर रिसोर्ट के निकट झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और इस्लामनगर की ओर चले गए। बाद में उसने अपने साथी के साथ गांव बहापुर तक बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। दूधिया के मुताबिक उसने बहजोई की एक बैंक से दोपहर में एक लाख पांच सौ रुपये की रकम निकाली थी, जिसे रास्ते में बदमाश लूटकर फरार हो गए। यह रकम उसे गांव में दूध लेने के बदले ग्रामीणों को देनी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें