फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई। रजपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की बाइक में बहजोई जाते समय इको कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह बाइक से डाक लेकर बहजोई जिला मुख्यालय आ रहे थे। घटना के बाद चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिजनौर जनपद के थाना हीमपुर दीपा के ग्राम चक फतेहपुर निवासी विकुल देव पुत्र जयपाल सिंह (36) रजपुरा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह ढाई वर्ष पूर्व रामपुर से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर में लगभग दो बजे विकुल देव डाक लेकर बाइक से बहजोई जा रहे थे।
रजपुरा-बहजोई मार्ग पर नवीन पुलिया के पास इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और उसकी कार को हिरासत में लिया। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को बहजोई सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें चंदौसी रेफर कर दिया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकुल देव चंदौसी की आवास विकास कालोनी के संस्कार वैली में किराए के मकान में पत्नी प्रिंसी और पुत्र शिवांश देशवाल व मनु के साथ रह रहे थे। बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया गया है। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें