बहजोई। नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति शमशाद पुत्र अनवर खान निवासी गांव नसरौल थाना इसलामनगर जिला बदायूं व उसकी पत्नी मुकाबरी बेगम घायल हो गए।
आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुकाबरी बेगम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर गांव पाठकपुर के निकट हुआ। शमशाद ने बताया कि वह अपने गांव से थाना धनारी के गांव सुल्तान गढ़ में एक शादी-समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई और नीलगाय से बाइक टकराने के कारण वह व उसकी पत्नी घायल हो गए।