फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर बिकाऊ है लिखने वाले प्रधान के पति पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर लूट के मामले में फर्जी नाम लिखवाने की शिकायत करने वाले प्रधान के पति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पहले हिस्ट्रीशीटर रह चुका है, अब फिर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर निवासी प्रधानपति अरूण कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लूट के मामले में झूठ नाम लिखवाने की बात कही थी। परिवार के लोगों के साथ मकान बिकाऊ का नोटिस चस्पा कर दिया था। इस मामले में एसपी संभल ने गुन्नौर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुन्नौर पुलिस अरूण कुमार की कुंडल खंगाल रही है। अरूण कुमार हिस्ट्रीशीटर था पर वर्तमान में हिस्ट्रीशीट बंद हैं। हाल ही में गांव के ही एक व्यक्ति ने अरूण कुमार लूट का मामला दर्ज कराया है। पलायन की धमकी देने और मकान बिकाऊ का नोटिस चस्पा करने से पुलिस की खूब किरकिरी हुई। अब इस मामले में फिर से अरूण के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। पुलिस दोबारा से लूट के इस मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें