फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली से घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर रविवार की सुबह दिल्ली से लौट रहे बाइक सवार वीरेश (30) पुत्र लालाराम और हरिशंकर पुत्र बाबूराम यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा हरिशंकर घायल हो गया। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लावर निवासी वीरेश और हरिशंकर दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर वह गांव लौट रहे थे। रविवार की सुबह तीन बजे के करीब जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव करकौरी के नजदीक पंहुचे तो उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिशंकर घायल हो गए। वीरेश की पत्नी कविता और दो बच्चों का रोरोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पहले वीरेश की शादी हुई थी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें