फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर गांव लखनपुर पुल में पुलिस चेकिंग से बचकर भाग रहे बाइक सवार राजू (45) निवासी लखनपुर की बाइक सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई थी। इसमें वह घायल हो गए थे। रविवार सुबह उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार को हुई थी। राजू पंजाब में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही गांव आया हुआ था। घर का सामान लेने गवां गया था। लौटते वक्त लखनपुर पुल के पास पुलिस को देखकर उसने बाइक तेजी से निकाली। कुछ दूर जाकर उसने पीछे मुड़कर देखा तो बाइक लखनपुर पुल के पास विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से रेफर किया गया था। राजू की मौत से पत्नी कुसुम का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं। बाद में परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अनूपशहर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें