फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ऐंचोली निवासी नेत्रपाल (45) पुत्र प्रतीपाल सिंह ने सोमवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुए थे। उपचार देहरादून में चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी निर्मला ने बताया कि उनके पति 23 मई की रात आठ बजे करीब चंदौसी से गांव बाइक द्वारा लौट रहे थे। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर चोट आई। अलग अलग अस्पतालों में उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्ननी के अलावा चार बेटी और बेटों को छोड़ गए हैं। सभी का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें