फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोचिंग से लौट रहीं नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन छात्राओं से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आराेपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री व उसके भाई की दो नाबालिग पुत्रियां चंदौसी में कोचिंग के लिए जाती हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी पुत्री व भतीजीं साइकिल से कोचिंग कर वापस घर आ रही थीं। रास्ते में पास के गांव मझावली निवासी राशिद और फईम ने बाइक से पीछा करते हुए उनकी पुत्री व भतीजियों से छेड़खानी की। बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उनकी पुत्री व भतीजियों से छेड़खानी कर चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें