अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई जबकि महिल गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घटना की सूचना दिए बिना ही शव घर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के विष्णु विहार निवासी गिरधारी सिंह पाल (72) सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त थे। वह मंगलवार को अपनी पत्नी विद्या देवी के साथ थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बड़ा गांव रिश्तेदारी में गए थे। रात को दंपती बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार जब गांव आटा से मऊ अस्सू मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों गिरधारी सिंह को मृत घोषित कर दिया। गिरधारी सिंह के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। चारों की शादी हो चुकी है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव अपने घर ले गए। संवाद