जुनावई। दुकान से घर जा रहे बाइक सवार युवक गांव कांशीपुर में बैल बुग्गी से टकरा गया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव एरोला नवाजी निवासी राकेश कुमार (23) वेल्डिंग मिस्त्री था और बाइक से जुनावई से घर जा रहा था। काशीपुर के नजदीक युवक की बाइक सामने से आ रही बैल बुग्गी से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।