फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 01 May 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार रात करीब नौ बजे भकरौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी सुरेश (35) अपने साथी राधे श्याम (40) निवासी मझावली, थाना बनियाठेर के साथ भात लेकर गुन्नौर जा रहे थे। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौली चौराहे के पास रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल राधेश्याम को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भेजा। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शादी समारोह के बीच हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी बहजोई पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें