चंदौसी सीएचसी में नरौली के पास सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही को पानी पिलाता स्वास्थ्यकर्मी स्र
चंदौसी। एचोड कंबोह ड्यूटी करने जा रहे सिपाही की बाइक मंगलवार सुबह नरौली के गांव खेड़ाखास और सराय सिकंदर के बीच एक टेंपो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सिपाही आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से टेंपो चालक भाग निकला। वहीं चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मौजूदा समय में आशीष कुमार की चंदौसी कोतवाली में तैनाती है। उन्होंने बताया कि संभल के ऐचोड़ा कंबोह में बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की जनसभा थी। इसी कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से एचोड़ा कंबोह जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक से नरौली के गांव खेड़ा खास और सराय सिकंदर के बीच पहुंचे। तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को चंदौसी सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सिपाही को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।