मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र सिंह सोमवार दोपहर घर बताकर गया था कि वह नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल जा रहा है। शाम छह बजे हादसे की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। वहीं हादसे की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा छुट्टा गोवंशीय पशु से टकराने से हुआ है। बाइक जितेंद्र चला रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया, जहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।