फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, किसान की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। गवां-बबराला मार्ग पर गांव सिंघौली कल्लू के पास रविवार की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में गांव मोलनपुर निवासी बाइक सवार ऋषिपाल (55) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मोलनपुर निवासी ऋषिपाल रविवार की सुबह अपने फुफेरे भाई रामबहादुर के गांव फैजपुर गए थे। शाम साढ़े छह बजे के करीब वहां से घर लौटते समय उनकी बाइक गांव सिंघौली कल्लू के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक पीछे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें