थाना क्षेत्र के पाठकपुर-नाधा मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे हिरण से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर निवासी राजेश कुमार (36) अपने साथी महीपाल निवासी गांव गाड़िया थाना गुन्नौर के साथ मंगलवार की शाम बाइक से किसी कार्य से पाठकपुर जा रहा था। जब बाइक सवार पाठकपुर-नाधा मार्ग पर गांव खजुरा से पहले राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक तेजी से सड़क पार कर रहे हिरण से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सड़क किनारे गिर गई और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।