फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम छह बजे के करीब रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव सैंडोरा के निकट लिंक मार्ग से निकली बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार बृजेश कुमार (40) निवासी ब्यौरा की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिले ही पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया है और पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मूलरूप से जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मड़कावली के निवासी बृजेश कुमार अपनी ससुराल के गांव ब्यौरा में पिछले दो दशक से रहे थे। उनके चचेरे ससुर मंगली ने बताया कि बृजेश की पत्नी आरती का कोई सगा भाई नही था, ऐसे में बृजेश ही सारा कामकाज देखते थे। परिवार में सात वर्ष का बेटा और चार वर्षीय एक बेटी है। बृजेश रविवार की शाम छह बजे रजपुरा गांव में कुछ सामान लेने के लिए बाइक से निकले थे। सामान लेकर घर लौटने लगे। सैंडोरा गांव के निकट पहुंचे तो बैलगाड़ी निकल आई। इससे बाइक टकरा गई। मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। इधर, मौत से पत्नी आरती और दोनों बच्चों के अलावा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रजपुरा थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें