फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: राज्यसभा सांसद ने अल्पसंख्यकों को शादी अनुदान योजना का लाभ न देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई कलक्ट्रेट परिसर में शादी अनुदान की स्वीकृति के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खां भी पहुंचे थे। वहां पता चला कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान में अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को लाभ नहीं मिला, तो इस बात से सफा हो गए और बैठक का बहिष्कार कर वापस आ गए। डीएम व अन्य ने समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानें। शासन से अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों की बेटी की शादी अनुदान योजना में बजट जारी हुआ है। बजट की स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक को बुलाया गया था। सांसद विधायकों को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया था। निमंत्रण पत्र में लिखा था कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) गरीब व्यक्तियों की बेटी की शादी अनुदान योजना। बैठक में पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने पत्र देखा, तो डीएम व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से इस पर आपत्ति जताई। कहा कि अल्पसंख्यकों में भी पिछड़े हैं, तो फिर ऐसा क्यों लिखा गया। डीएम व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, बताया कि यह योजना केवल पिछड़े वर्ग के लिए हैं। अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए इस बार शासन से बजट जारी नहीं हुआ है। उनके समझाने पर भी वह मानें और मीटिंग छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें