चंदौसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं में जनपद में शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायन व संगीत वादन की परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्त्र विज्ञान की परीक्षा संपन्न शांति पूर्ण माहौल संपन्न हुई। दूसरी ही पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन परीक्षा हुई। दोनों पाली की परीक्षाओं में 34 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। जबकि 729 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शुक्रवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायन की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 75 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दो अनुपस्थित रहे। जबकि संगीत वादन की परीक्षा में 15 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। जबकि पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें 258 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 246 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12 अनुपस्थित रहे। साथ ही कृषि शस्त्र विज्ञान की परीक्षा में 310 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 292 ने परीक्षा दी और 18 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें 105 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 103 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दो अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।