फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक पेड़ से टकराई, देवर-भाभी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संंभल)। थाना क्षेत्र के पतरिया-जुनावई लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौरा खादर के रहने वाले धर्मवीर (28) अपनी भाभी कमलेश पत्नी जुगेंद्र (30) को लेकर शुक्रवार को बाइक से पतरिया गांव से अपने गांव सिकरौरा खादर वापस लौट रहा था कि बंदरई गांव के नजदीक पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनोंं को हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें