फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, ससुर - दामाद की मौत

Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संभल। नखासा थाना क्षेत्र स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सोमवार की दोपहर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार ससुर - दामाद की मौके पर मौत हो गई। दोनों असमोली के गांव दारापुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। उधर से गुजर रहे एसडीएम और सीओ ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार को सूचना दी गई। बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी रूप किशोर अपने दामाद गांव मिलक गुरुर निवासी दीपक के साथ थाना असमोली क्षेत्र के गांव दारापुर से दवा लेकर लौट रहे थे। सिरसी में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ही तेजरफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस पर दोनों बाइक से दूर जा गिरे। सिरसी की ओर से आ रहे उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने हादसा देख गाड़ी रोक ली। हमराही आरक्षी के साथ गाड़ी से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना नखासा पुलिस को दी गई। नखासा पुलिस ने मृतकों की जेब से निकले दवा के पर्चे के आधार पर परिजनों को सूचना दी। दीपक के बड़े भाई सत्यवीर ने बताया कि उसका भाई ट्रक चालक था। उसकी शादी अप्रैल में हुई थी। दीपक की पत्नी चित्रा तीन बहने हैं। उनके परिवार में कोई बेटा नहीं है। ससुर की तबीयत खराब चल रही थी। दीपक अपने ससुर को दवा दिलाने के लिए सोमवार को सुबह दस बजे ही दारापुर गया था। ससुर निजी स्कूल में शिक्षक था। दीपक की पत्नी चित्रा का रो रो कर बुरा हाल है। रूप किशोर की पत्नी राजमाला बेसुध हो गई। एक साथ दो परिवारों में दुख छा गया। एक साथ दो मौतें होने से सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें