फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाते समय घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसा बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक बजे करीब बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव मिर्जापुर व बहापुर पट्टी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंगाराम पुत्र अजुद्धी निवासी गांव मंडनपुर कोतवाली बहजोई घायल हो गया। आनन-फानन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे मिट्ठू की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें