फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री परशुराम धर्मशाला के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला मारवाड़ी में श्री परशुराम धर्मशाला का भूमि पूजन करते ब्राह्मण समाज के लोग। सं - फोटो : संगठन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के मोहल्ला मारवाड़ी में श्री परशुराम धर्मशाला के निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। हवन पूजन कर विधिविधान से धर्मशाला की नींव रखी और निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मारवाड़ी मोहल्ले में श्री परशुराम धर्मशाला के भूमिपूजन का आरंभ आचार्य दीपक ऋतुपर्ण द्वारा मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। हवन में आहुतियां दीं गईं। इसके बाद ईंटों से नींव रख कर निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान संरक्षक मंडल ने कहा कि आज इस धर्मशाला के निर्माण को देखकर बहुत खुशी हो रही और जल्द ही इस धर्मशाला का कार्य पूर्ण होगा। यह जिला संभल में ब्राह्मण समाज की पहली धर्मशाला होगी। इसका उद्देश्य समाज की सेवा के लिए है। इस धर्मशाला में दो हाल, नाै कमरे सभी सुविधाओं के साथ, परशुराम मंदिर समेत अन्य सुसज्जित व्यवस्थाएं रहेंगी। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, राजेंद्र शर्मा राजा, कवि माधव मिश्रा, रामाशंकर गौड़, दिनेश कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, हरद्वारी लाल मिश्रा,अवध किशोर शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुधीर शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, अभय कुमार शर्मा, सुधीर मिश्रा, अभिनव शर्मा, आदित्य कांत शर्मा, अमोल शर्मा व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें