चंदौसी में तीज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद भारत विकास परिषद के सदस्य: स्रोत- आयोजक
चंदौसी। भारत विकास परिषद की शाखा चंदौसी के सदस्यों ने रविवार को सीता रोड की एक धर्मशाला में हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें संगठन के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा अनाया गुप्ता ने सरस्वती वंदना पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। फिर गौरी, पूजा, ज्ञानवती, शिवानी और रिधान बंसल आदि बच्चों ने विभिन्न गानों और भजनों पर अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा सदस्यों द्वारा लोकगीत, तीज विषय पर कविताएं और मल्हार भजनों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम का विशेष बनाया दिया। साथ ही, महिला सदस्यों ने रोमांचक खेलों का भी खूब आनंद लिया। खेलों में रहे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा के माध्यम से तीज क्वीन का खिताब मीना शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन गुप्ता ने किया। इस मौके पर हिमानी अग्रवाल, डॉ. दुर्गा टंडन, डॉ. गौरी वाष्र्णेय, आशा बिसारिया, रमेश अधीर, विपिन कुमार, संजीव शर्मा, प्रवीण गुप्ता, डाॅ. जयशंकर दुबे, श्वेता, प्रभात कृष्णा, डॉ. एसएन शर्मा, महेश कठेरिया, अभिषेक गुप्ता, भावना गुप्ता, सरोज शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा, मीरा वार्ष्णेय, दीप्ति गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, डॉली गोयल, साधना आदि मौजूद रहीं। संवाद