फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं, प्रदर्शन भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील परिसर में संपन्न हुए कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का समादान कराने के लिए संगठन हमेशा आंदोलन करने को तैयार रहता है। किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा गया है। अगर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू टिकैत आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसके बाद किसानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही मांगे पूरी नहीं होेने पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नीरज यादव, जबर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष गायत्री, अफसर अली, हेतराम कुशवाह, नाजिम मलिक, ओम प्रकाश, मोहर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें