फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिजनों की डांट के बाद पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। घर के कामकाज में हाथ न बंटाने पर परिजनों की डांट के बाद मंगलवार की शाम युवक घर से निकल गया और जंगल में जाकर पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वह जंगल पहुंचे। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक को उसके पिता ने डांट दिया था। बताते हैं कि इसके बाद वह जंगल में चला गया। निजी नलकूप के पास पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। जिसके बाद वह उस पर लटक गया।
रास्ते से गुजरे किसानों ने युवक के पेड़ के सहारे लटका होने की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को उतारकर घर ले गए। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें