फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करेगी भाकियू

विज्ञापन
धनारी के पशु चिकित्सालय में बैठक के दौरान प्रदर्शन करते भाकियू असली के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को बस स्टैंड के पास पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनके जल्द समाधान की प्रशासन से मांग की गई। इस दौरान उन्होंने किसान एकता के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान नेता बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में खराब बिजली व्यवस्था, पशु चिकित्सालय की बदहाली, थाना पुलिस की तानाशाही, छुट्टा गोवंश आदि समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
कहा कि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया और जल्द ही समाधान नहीं किया तो भाकियू कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान अजयपाल सिंह, पूरन सिंह, मनमोहन, मोरध्वज यादव, वीरेश यादव, डॉ. विवेक यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जाकिर हुसैन व संचालन ऋषिपाल सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें