फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को संभल ब्लॉक के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक से लेकर एडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्याें में भष्ट्राचार हो रहा है।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सतुपुरा में पंचायत सचिव और जेई के ऊपर आरोप भी सही निकले हैं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत कासमपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना से बन रही सड़क में घटिया सामग्री एवं ईटों का प्रयोग हो रहा है पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में रामवीर त्यागी, अंकित त्यागी, चौधरी शिवम सिंह, पवन चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनवीर सिंह, डॉ. करण सिंह पाल, रिंकू प्रजापति, मुशाहिद हुसैन, सचिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें