फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जुलाई को बहजोई मुख्यालय पर होगी भाकियू असली की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वावधान में जनजागरण सदस्यता अभियान के तहत गांव-गांव भ्रमण कर ग्राम इकाइयों का गठन किया गया। इसके अलावा आधा दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा कर किसानों की समस्याएं सुनी गई। समस्याओं का समाधान 28 जुलाई को जिला मुख्यालय पर संपन्न होने वाली बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के गांव बहीपुर, हरफरी, सुंदरपुर, भकरोली, मोलनपुर, देवपुरा, बहटकरन, रजपुरा आदि गांवों में जाकर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई तथा किसानों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। वक्ताओं ने कहा कि भाकियू टिकैत की महापंचायत 28 जुलाई को बहजोई स्थित मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी। गन्ना तहसील के पनप रहे भ्रष्टाचारों को लेकर अधिकारियों की जांच कराने की मांग भी की जाएगी। सभी किसानों से भाकियू की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस अवसर पर जबर सिंह यादव, वीरेश यादव, पप्पू सिंह यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह राजपूत, दुर्गपाल कुशवाह, ऋषिपाल सिंह, राम अवतार सिंह, कल्याण सिंह, महावीर सिंह, बृजेश कुमार, नीरज यादव, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें