फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फब्तियां कसने पर बेल्टें चलीं, नौ घायल, 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान सोमवार की रात्रि में सीटियां बजाने और फब्तियां कसने पर विवाद खड़ा हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्टों से मारपीट कर दी। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नखासा क्षेत्र के एक गांव निवासी इकरार ने हयातनगर पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह परिवार की महिलाओं और बहन, बेटियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन की बेटी की शादी में भात की रस्म अदायगी के लिए आए थे। आरोप है कि महिलाओं और बहन बेटियों को देखकर गांव के युवकों ने सीटी बजाईं। फब्तियां कसीं। जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर दी। बाद में पथराव भी किया। इसमें 11 वर्षीय किशोर सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। घायलों को संभल के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनिश, ओकिश, मुकीश, याकूब, तैफीक, रुखसाना, मौमिन, आसिया, जीनत, हसरत, मोहम्मद रजा और रजव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें