संभल। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर टप्पा वैश के निवासी सत्यपाल सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी के पद पर उनकी जगह उनके बेटे को नौकरी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत ग्राम्य विकास आयुक्त, लखनऊ से की है।
पत्र में कहा है कि सितंबर-2018 में उन्हें ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चार्ज मिलना था लेकिन नहीं मिला। अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस बीच नेताओं की मिलीभगत से उन्हें मृत दर्शाकर उनके बेटे को नौकरी दिलवा दी गई। आरोप है कि लापरवाही का आलम यह है कि इस प्रकरण में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से चार्ज दिलवाए जाने की मांग की है। इस शिकायतीपत्र की प्रति संभल जिले के डीएम, जिला विकास अधिकारी समेत संबंधित कई अधिकारियों को भी भेजी है। ताकि जल्द न्याय मिल सकें। वहीं, इस मामले में जिले के प्रभारी डीपीआरओ चेतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नही है। संवाद