फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने प्रधानाध्यापक को कुचला, मार्ग जाम

Wed, 06 Dec 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल हसनपुर मार्ग पर सड़क हादसे के बाद जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े प्रधानाध्यापक को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ के कारण लगभग दो घंटे संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस के साथ एसडीएम व सीओ पहुंचे। अफसरों ने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी निवासी प्रकाशवीर सिंह (45) वर्ष पुत्र धूम सिंह गांव मोहम्मदपुर नवाब अली के प्राथमिक विघालय में प्रधानाध्यापक थे। मंगलवार सुबह 8.30 बजे वह पैदल ही विघालय के लिए निकले थे। गांव सिंहपुरसानी में दूध डेयरी के पास सवारी का इंतजार करने लगे। वहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। हादसे में प्रकाशवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, इससे पहले ही चालक ट्रक को लेकर भाग गया। मौत की सूचना पर प्रकाशवीर सिंह के परिजन पहुंच गए और बिलखने लगे। संभल-हसनपुर मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण रोड पर जाम लग गया। दोनों तरफ दूर तक वाहनों की कतार लग गई।

थाना पुलिस, दंगा नियंत्रण पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम राशिद अली खां और सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया पहुंच गए। अफसरों ने शिक्षक के परिजनों और ग्रामीणों से बात करते हुए समझाया। इस बीच ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें