फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: योगमय हुआ संभल...निरोग रहने के लिए किए आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह-जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह पांच बजे से शुरू हुए कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। योग गुरुओं ने विभिन्न आसन कराए और उनके लाभ बताए। साथ ही लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


चंदौसी के गांव मझावली स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी केके विश्नोई ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति की अनमोल धरोहर है। हमें अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। ताकि हम मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सके। मंडलायुक्त ने योग के महत्व को बताते हुए इसे नियमित रूप से करने की लोगों से अपील की। डीएम ने बताया कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है। यह हमारे जीवन को स्वस्थ और संतुलित रखता है। इसे हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम प्रदीप वर्मा, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एसडीएम चंदौसी विनय मिश्रा, एसडीएम संभल निधि पटेल, बीडीओ कमल कांत, वीनस ग्रुप सहायक अध्यक्ष आरके सिंह, जीएम केन शाहिद खान, एजीएम लाईजन अभिषेक गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें