संभल। त्यौहारी सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में बाजार में मिलावटी मावे की भरमार होने की संभावना बढने लगी है। मिलावटी मावे से सेहत को खतरा होता है लेकिन त्योहार पर मांग अधिक होती है और माल कम होने पर मिलावट खोरों को मौका मिल जाता है। आम आदमी जल्दबाजी में मिलावट पर कोई चेकिंग नहीं कर पाते हैं और मिलावटी मावे से बनी मिठाइयों का सेवन करते हैं। इससे लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में खुद जागरूकता दिखाने की जरूरत है। अगर जागरूक होकर मावे के नमूने को चेक कर लिया तो न केवल मिलावटी मावे के कारोबार को झटका लगेगा बल्कि आप खुद अपने और अपने परिवार के लिए शुद्ध मावा और उससे बनी मिठाई खरीद सकेंगे।
त्योहारी सीजन शुरु हो चुका है। नवरात्र चल रहे हैं। दशहरा, धनतेरस और दिवाली आने वाली है। इस मौके पर बाजार से मिठाई न आएगी या घर पर न बनाई जाएगी। मिलावटी मिठाई और मावे का खतरा है। इस खतरे से बचाव करना है तो मावे की जांच करना सीख लीजिए अन्यथा अपने घर में दूध से मावा तैयार कीजिए। ताकि सेहत रहे सुरक्षित और त्योहार भी खुशी के साथ मना सकें।