फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा, लोग बरत रहे लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद भी लोगों में जागरुकता नहीं फैल रही है। भीड़ सामाजिक दूूरी का पालन नहीं कर रही और ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि सामाजिक दूरी अपनाएं और मास्क लगाएं। जिससे संक्रमण को रोका जा सके। इसके बाद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे। जबकि संक्रमण पिछले दस दिनों के भीतर ही तेजी से फैला है। इसको लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। जिले में 27 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। इसमें 22 मार्च के बाद 25 मरीज सामने आए हैं। इनमें कुछ मरीज ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से यात्राकर लौटे हैं और सेहत बिगड़ने पर संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन संक्रमण को लेकर गंभीर है। इसी क्रम में अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। जिससे संक्रमण थम जाए। लेकिन इसके बाद भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। बिना मास्क के ही लोग घूम रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा। जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे लोगों को भी जिम्मेदारों ने इसका पालन नहीं कराया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी रैंडम जांच के लिए जुटी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य करना होगा। तभी संक्रमण फैलने से रुकेगा। यदि लापरवाही की गई तो संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें