चंदौसी (संभल)। एक परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन ने मोहल्ला रुस्तगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। नगर पालिका द्वारा बल्लियां लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। पॉजिटिव आने लोगों को उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला रुस्तगी में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार रात जानकारी होने पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के निर्देश नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मोहल्ला रुस्तगी को बल्ली लगाकर सील कर दिया। मोहल्ले में बाहरी क्षेत्र के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जांच में मोहल्ला निवासी शिक्षक संस्थान के डायरेक्टर, उनका एक बेटा, एक पुत्रवधू, तीन पौत्र, एक अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव आने वाले लोगों को मुरादाबाद स्थित टीएमयू में उपचार को भर्ती कराया गया है।