फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर रखा उपवास

विज्ञापन
बबराला के राजघाट गंगा घाट पर शरद पू​र्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को तमाम श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोग दूर-दूर से स्नान के लिए पहुंचे और गंगा तट पर मेला भी लगा, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सामानों की खरीदारी की। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। यह स्नान और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है और गंगा स्नान से पापों का नाश होता है। हालांकि शरद पूर्णिमा सोमवार की दोपहर 12 बजे से लागू हुई। इससे गंगा घाट पर श्रद्धालु कम पहुंचे। मंगलवार की सुबह भीड़ अधिक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें