फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव का आगाज

विज्ञापन
बहजोई में संभल क​ल्कि महोत्सव में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलातीं राज्यमंत्री। स्रोत
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर सोमवार को संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव का आगाज हो गया। सुबह करीब 10 बजे महोत्सव में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट अलंकार कार्यक्रम की शुरुआत राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा व मत्स्य विभाग से जुड़े कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि आज युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग करना है। अच्छे युवकों की संगति में रहें। पढ़ाई के लिए समय निकालें। युवा आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। इसके बाद अतिथियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिरूप विकास मोहंती कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। विकास मोहंती को देखते ही लोग उत्साहित हो उठे। इस बीच विकास मोहंती ने मोदी की आवाज में ऑपरेशन सिंदूर आदि विषयों पर विचार रखे। मोदी की आवाज में विकास मोहंती के विचार सुनकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
बाद में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व डीआईओएस सर्वेश कुमार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं पर रोशनी डाली। वहीं, प्रोजेक्ट अलंकार समेत राजकीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना आदि के बाबत भी जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम में हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं में बतौर प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

इस बीच डीएम समेत सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। बाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी समेत जिले भर के अधिकारी शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
इसके बाद मंच पर मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद रहे। मुख्य अतिथि ने पंडाल में मौजूद लोगों को मत्स्य विभाग से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी दी।



महोत्सव में लगीं विभिन्न विभागों से जुड़े स्टॉल
महोत्सव में बड़ा मैदान पर विभिन्न विभागों से जुड़े स्टॉल लगे। महोत्सव में आए लोगों ने स्टॉलों को देख खाद्य समेत अन्य उत्पाद खरीदे। वहीं, मेले विभिन्न झूले लगाने का कार्य भी चल रहा था।

-

बारिश से मैदान में भरा पानी
बरसात होने से बड़ा मैदान पर पानी भर गया। यह बात दीगर है कि वाटरप्रूफ पंडाल होने से लोग महोत्सव में मंच पर हो रहे कार्यक्रम बिना किसी असुविधा के देख रहे थे। वहीं, प्रशासन की ओर से इंजन लगाकर मैदान में भरा पानी निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें