फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में समायीं गुन्नौर के आठ गांवों की फसलें

Thu, 21 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
बाढ़
विज्ञापन
बिजनौर के रास्ते नरौरा तक पानी पहुंच गया है। गुन्नौर का इलाका नरौरा से लगा हुआ है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांव के लोग बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क हो गए हैं। 
विज्ञापन

नरौरा में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ .395 सेंटीमीटर नीचे है। बिजनौर बैराज से सोमवार की सुबह 1.45026 क्यूसिक पानी छोड़े जाने के कारण इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गुन्नौर तहसील के रघूपुर पुख्ता गांव के रास्ते में बड़ी तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है।

गांव के गलियारों में पानी भरने की वजह से प्रशासन ने नावों का इंतजाम कर लिया है क्योंकि किसी भी समय नाव की जरूरत पड़ सकती है। गुन्नौर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे अपर जिलाधिकारी विजय नारायन मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में नरौरा में 24,073 क्यूसेक पानी बढ़ चुका है। गुन्नौर में गंगा नदी की बाढ़ से हालात खराब हो सकते हैं क्योंकि पानी बढ़  रहा है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नरौरा में  167,000 क्यूसिक पानी था। जोकि मंगलवार को 1,91,073 क्यूसिक हो चुका है। लेकिन, नरौरा में पानी 2.5 लाख क्यूसिक होने पर ही गंगा खतरे के निशान तक पहुंचेगी।
विज्ञापन



बाढ़ आने से पहले एनजीओ टीम पहुंची नरौरा ः गुन्नौर। लगातार बिजनौर से छोड़े जा रहे जल से नरौरा बैराज पर अधिक जल बढ़ता जा रहा है। जिससे वहां बैठे अधिकारी लगातार पानी की रीडिंग चेक कर रहे हैं। जबकि निस्वार्थ सेवा के प्रबन्धक केवी आर्य अपनी टीम के साथ नरौरा बैराज पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि आने दिनों में बाढ़ आ सकती है। इसलिए सचते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें