फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरेली के धनसिंह ने जीते दो कुश्ती के मुकाबले

विज्ञापन
बनियाठेर के गांव अकरौली में मेले में आयोजित कुश्ती में दांव- पेच दिखाते पहलवान: स्रोत- आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। गांव अकरौली में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव के उपलक्ष्य में फूलडोल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आयोजित दंगल में बाहर से आए पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। बरेली के धनसिंह कुश्ती के दो मुकाबले में विजेता रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव अकरौली में फूलडोल मेले के उपलक्ष्य में दो दिवसीय दंगल की शुरुआत की गई। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। पहला कुश्ती का मुकाबला चंदौसी के फैसल और बदायूं के धर्मेश पहलवान के बीच हुआ। जोर आजमाइश के बाद फैसल ने धर्मेश को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में हसनपुर के मारूफ ने बनियाठेर के दीपक को पटखनी देकर जीत हासिल की।
कैथल के अजय और अमरोहा के अमित को अपने बेहतरीन दाव पेंच से हरा दिया। चंदौसी के सुमित ने कैथल के विनोद को हराकर पटखनी दी। रोहित पहलवान संभल ने चंदौसी के शिवा पहलवान को हरा दिया। सुमित पहलवान चंदौसी ने बिलारी के आर्यन, चंदौसी के फैसल ने बदायूं के धर्मेश और कैथल के अजय ने लहरावन के राजकुमार को शिकस्त दी।
विज्ञापन

वहीं, बरेली के धनसिंह ने जरगांव के रामू और अमरोहा के अमृत को पटखनी दी। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शेर सिंह, अमर सिंह चंद्रा, विनोद गुप्ता, बृजपाल श्रीवास्तव, सोमपाल प्रजापति, केवल सिंह मौर्य, नंदकिशोर श्रीवास्तव, विजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें