फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में महिलाओं ने की तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
wine
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय में बीयर बार और शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने सोमवार को दिन भर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने बीयर बार में तोड़फोड़ तक कर डाला।
विज्ञापन


दिनभर शराब की बिक्री नहीं होने दी। हंगामे के साथ शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही एक महिला तो इतनी आक्रोशित थी कि उसने बार के सेल्ससैन को जिंदा जलाने की धमकी तक दे डाली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आंदोलित महिलाएं पुलिस से नोकझोंक करने लगीं।

इसके बाद महिलाएं धरने पर बैठ गईं। आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं से बातचीत की पर वे धरना खत्म करने को राजी न हुईं। महिला और उसके दामाद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।      
विज्ञापन


संभल के हल्लू सराय मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर बीयर बार और देशी शराब की दुकान है। महिलाओं का कहना है कि, इससे मोहल्ले में बहुत सारे लोग शराब के लती हो गए हैं। इसी से खफा महिलाओं ने सोमवार को एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया। पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए।

महिलाओं ने सेल्समैन पर छह हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। सेल्स मैन ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने कहा कि अगर हमारे आदमी शराब पीने से मरे तो हम तुम्हें जिंदा फूंक देंगे। इसके बाद पुलिस पहुंच गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने सेल्समैन को मौके से अलग कर दिया। महिलाओं को समझाया। महिलाएं डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए पुलिस से नोकझोंक करने लगीं। पुलिस मौके से लौट आई। हंगामा करने के आरोप में तारावती के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें