चंदौसी (संभल)। एल्डर कमेटी व चंदौसी बार एसोसिएशन की जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई बैठक में वर्ष 2023-24 के बार चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि एक अप्रैल को जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की सूची चस्पा की जाएगी। तीन अप्रैल तक लिस्ट पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। पांच अप्रैल को संशोधित लिस्ट चस्पा की जाएगी। इसके बाद छह व सात अप्रैल को आगामी बार चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए जाएंगे। दस अप्रैल को नाम वापसी तथा 11 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 अप्रैल को आवश्यक होने पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना के उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मोहम्मद सगीर सैफी, हरीश कुमार, कृष्णौतार आदि मौजूद रहे।