फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पहुंची नई करेंसी, एटीएम आज भी देंगे 100 के नोट

Fri, 11 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
आ गए 500 और 2000 के नए नोट
विज्ञापन
अभी उसमें नई करेंसी के रुपये नहीं भरे गए हैं। नई करेंसी के रुपये शुक्रवार को शाम तक भरे जा सकेंगे। नए नोट रविवार से नकल पाना संभव होगा। इस बीच पुराने करेंसी के 100 रुपये के नोट निकलेंगे। एक बार में 2000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे। बैंकों से 4000 रुपये बदले जा सकेंगे। 
विज्ञापन



जिले के एलडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि सिंडीकेट बैंक की जिले में आठ शाखाएं हैं और सिंडीकेट बैंक के लिए नई करेंसी के 60 लाख रुपये आ गए हैं। नई करेंसी के नोट शुक्रवार को दोपहर बाद तक भुगतान में दिए जाने लगेंगे। इससे पहले पुरानी करेंसी के 100-50 रुपये के नोट करेंसी एक्सचेंज में दिए जाएंगे। एक बार में 4000 रुपये से ज्यादा करेंसी एक्सचेंज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि एटीएम से भी नई करेंसी निकलेगी लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि नई करेंसी उनकी बैंक के लिए अभी नहीं आई है। एटीएम को अपडेट किया गया है लेकिन अभी उसमें कैश नहीं भरा गया है। कैश शुक्रवार को भरा जाएगा। अगर सिस्टम अपडेट हो गया तो शुक्रवार से ही एटीएम काम करेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंदौसी के मुख्य शाखा के प्रबंधक अंकुश गुप्ता ने बताया कि अभी नए नोट नहीं आए हैं। शुक्रवार को उनके बैंक के एटीएम काम नहीं कर सकेंगे क्योंकि जो करेंसी है वह एक्सचेंज में दी जा रही है। नए नोट और 100-50 रुपये के नोटों की करेंसी आने के बाद ही एटीएम संचालन में आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें