हर जेब से 500 व 1000 का 0नोट निकलता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन यह बड़े नोट बुधवार को कागज के टूकड़े बनकर रहे गए। बड़े नोट बंद होने से जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
पेट्रोल पंप पर 500 रुपये से कम तेल नहीं मिल रहा था। लोग भी बड़े नोट को खुला करने के लिए पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए पहुंच रहे थे। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों को बड़े नोटों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। दुकानदार भी ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। कई स्थानों पर 500 व 1000 का नोट न चलने के चलते विवाद की स्थिति भी बनी।